हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : वर्ल्ड कैट डे पर शुक्रवार को बाईपास रोड स्थित डॉ.नेहरू मल्टीस्पेशलिटी डॉग एंड कैट हॉस्पिटल में फैलाइन क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से कैट फैशन शो का आयोजन किया गया।
मुख्य आकर्षण कैट फैशन शो रहा जिसमे बिल्लियों ने रैंप पर कैट वॉक कर सभी को अचंभित कर दिया। रैंप पर बिल्लियों की अनोखी अदा और स्टाइल ने सभी का दिल जीत लिया।
फैशन शो में प्रथम स्थान मयंक मेहता की बिल्ली सिया, दूसरा स्थान सलोनी बघेल के बिल्ले रॉबिन और तीसरा स्थान पूजा त्रिपाठी की बिल्ली एंजेल ने प्राप्त किया। विजेताओ को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।
शो के दौरान दर्शको ने तालिया बजा सभी का उत्सावर्धन किया और माहौल को सुशनुमा बनाए रखा।
फैशन शो के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जो पूरे दिन चला। शिविर में 400 से अधिक बिल्लियों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया गया। सभी बिल्लियों को निशुल्क एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए एवं पेट के कीडो़ की दवा, शैंपू और कैट ट्रीटस वितरित किए गए।
डा.संजीव नेहरू ने बताया कि बिल्लियों को हर महीने पेट के कीड़ों की दवा देना जरूरी है,वरना उन्हें खुजली, खून की कमी या आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने सालाना एंटी रेबीज टीके की अहमियत भी बताई।
प्रबंधक निशि नेहरू और सह-प्रबंधक सलोनी नेहरू ने सभी पेट लवर्स को जानकारी दी। कार्यक्रम व्यवस्था डा. श्रीधर नेहरू ने संभाली।
रिपोर्ट - असलम सलीमी