डीसी अग्रवाल बने महाराजा अग्रसेन,शकुन गोयल बनीं महारानी माधवी
महोत्सव की शृंखला रहेगी 24 अगस्त से 23 सितंबर तक
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। अग्र मिलन समिति कर्मयोगी द्वारा रविवार को कमला नगर स्थित कर्मयोगी एनक्लेव में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन और रानी माधवी के स्वरूपों की घोषणा की गई। डीसी अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन तथा शकुन गोयल को महारानी माधवी के रूप में चयनित किया गया। घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल छा गया और उपस्थित जनों ने पुष्प वर्षा कर दोनों स्वरूपों का अभिनंदन किया।
समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ 24 अगस्त को रक्तदान शिविर के माध्यम से होगा। यह शिविर लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद
15 सितंबर को अग्र उन्नति पत्रिका का विमोचन, 20 सितंबर को आमंत्रण यात्रा एवं मेहंदी समारोह, 22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और 23 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित होंगे।
समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि अग्रसेन जयंती महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने और युवाओं को अग्रसेन जी के आदर्शों से जोड़ने का संकल्प है।
चयनित स्वरूप डीसी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमें परोपकार, समानता और समाजहित का संदेश देता है। स्वरूप निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं इसे समाज सेवा का अवसर मानता हूं।
शकुन गोयल (महारानी माधवी स्वरूप) ने कहा कि महारानी माधवी के स्वरूप में चुना जाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं चाहती हूं कि समाज की महिलाएं भी अग्रसेन जी की परंपराओं और सेवा-भाव से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक संरक्षक सतीश चंद्र अग्रवाल, मुख्य संरक्षक डीडी सिंघल, महासचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमेंद्र गर्ग, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल एवं दिनेश चंद्र मंगल,क्षेत्रीय पार्षद कंचन बंसल,सहसचिव सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, उमेश सिंघल, अंकेक्षक सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शुभम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजय गोयल, सतीश अग्रवाल, सुनील कुमार गर्ग, संजय गुप्ता, अंकित बंसल, संजीव गर्ग, जीतू अग्रवाल, हर्ष कुमार आदि उपस्थित रहे।

