भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र ने चमरौला रेलवे स्टेशन से खंदौली पोईया चौराहे तक निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

अब हम आत्मनिर्भर,हमें नहीं चाहिए अमेरिका का साथ : डॉक्टर तरुण शर्मा

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा : 15 अगस्त, 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा की उपस्थिति और तिरंगा यात्रा के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन( स्वतंत्र) के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा चमरौला रेलवे स्टेशन से शुरू होकर बरहन,आंवल खेड़ा,मुड़ी चौराहा, खंदौंली होते हुए पोईया चौराहे स्थित डॉक्टर रिंकू सिंह के प्रतिष्ठान पर समापन हुई।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यह यात्रा अब तक की ऐतिहासिक यात्रा है। ऐसी तिरंगा यात्रा हमारे समय में इस क्षेत्र में कभी भी नहीं निकली।

 भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) ने आज स्वतंत्रता दिवस के दिन विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर इसको ऐतिहासिक बना दिया।

 किसान यूनियन (स्वतंत्र) के जिला मीडिया प्रभारी पंडित पवन शर्मा के अनुसार यात्रा में सैकड़ों की संख्या में किसानों व भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर, चार पहिया और दो पहिया वाहनों सहित भाग लेकर तिरंगा यात्रा को एतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका निभाई ।

किसान यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक पं. गजेंद्र शर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हजारीलाल यादव ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चमरौला रेलवे स्टेशन से इसलिए किया गया क्योंकि ये वही स्थान है जहां से स्वतंत्रता सेनानी पं. सीताराम गर्ग और श्रीराम आभीर के नेतृत्व में पं.प्यारे लाल,उल्फत सिंह, साहब सिंह, खजान सिंह, सोरन सिंह, किसन लाल, डूंगर सिंह, - सोहनलाल गुप्ता, बाबू राम आदि स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता का बिगुल फूंका था। जिसमें खजान सिंह, सोरन सिंह और सहाब सिंह मौके पर ही शहीद हो गए थे और बाकी के सभी लोग घायल हुए थे। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य शहीदों का सम्मान एवं जनता में जन जागृति कर देश के स्वाभिमान हेतु स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश व विदेशी वस्तुओं का त्याग करने का संदेश देना है, जिससे कि अमेरिका को पता चल सके कि भारत अब आत्म निर्भर देश बन चुका है। अब उसे अमेरिका जैसे धोखेबाज देशों की आवश्यकता नहीं हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) का मुख्य उद्देश्य किसानों,मजदूरों,गरीबों,व्यापारियों के हक के लिए संघर्ष करना है।

तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर फूल मालाओं और तिरंगे झंडे की पटटिकाओं से स्वागत करने के साथ, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।

इसके साथ ही मुड़ी चौराहे स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर उल्फत सिंह चौहान की मूर्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तरूण शर्मा और अन्य पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण किया और वहीं स्थित भगवान परशुराम मार्केट पर रिंकू पंडित व क्षेत्रीय जनता ने तिरंगा यात्रा का स्वागत बड़े ही दिल से गर्मजोशी से किया।

तिरंगा यात्रा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वकांत मिश्रा, प्रदेश संयोजक सुनील समाजसेवी, मंडल अध्यक्ष बच्चू सिंह, रिंकू पंडित, इंद्रदेव गौतम डॉक्टर रिंकू सिंह, हर्ष शर्मा, हृदेश भारद्वाज अमित शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हजारीलाल यादव, मेघ सिंह, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।