अज्ञात व असहाय मृतकों की आत्म शान्ति के लिए किया यज्ञ व सजी संगीतमय भजन संध्या




हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा आयोजित नवम अस्थि विसर्जन यात्रा कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार  को विद्युत शवदाहगृह परिसर के सत्संग  हाॅल में पिछले तीन सालों में सुरक्षित व व्यवस्थित रखे 2526 अस्थि फूलों के समक्ष सुबह हवन व सायं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार की ओर से (यज्ञ) हवन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग,

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल,आगरा महानगर भाजपा अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उपमा गुप्ता,राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला दीक्षित,ताजगंज क्षेत्र के पार्षद शोभा राम राठौर ने मुख्य रूप से  यज्ञ में आहूति दी तथा अज्ञात मृतकों को श्रंद्धाजली अर्पित की।

सायं को "नाई  की मंडी सुन्दर कांड भक्त मंडल" द्वारा भजन संध्या सजाई गई। विनोद शर्मा,विकास अग्रवाल, पियूष शर्मा व सोनू ने भगवान श्रीराम,श्रीकृष्ण,हनुमानजी, देवी जी के भजन गाये। प्रभु के जयकारों से पूरा मोक्षधाम परिसर गूंज उठा। भजनों पर  महिलाएं भक्तिरस में लीन होकर झूम  उठी। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल  ने बताया कि 24 अगस्त रविवार को सायंकाल 4 बजे अस्थि कलशों से  सुसज्जित मुक्ति रथ पर विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु द्वारा श्रंदाजलि अर्पित की जायेगी तथा पुलिस गारद सलामी होगी।पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन,सुनील विकल, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री राजीव अग्रवाल,विष्णु गर्ग, मुकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, हेल्प आगरा के किशन अग्रवाल,अशोक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट - असलम सलीमी