ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शुभारंभ 25 अक्टूबर से

नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा,गोचरण यात्रा का बदलेगा मार्ग

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। कमला नगर स्थित श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के कार्यालय पर गुरुवार को हुई आवश्यक बैठक में आगामी श्रीकृष्ण लीला महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महोत्सव न केवल भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम होगा बल्कि समाज सेवा का भी सशक्त संदेश देगा।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि बैठक में डॉ.विजय किशोर बंसल को महोत्सव का मुख्य संरक्षक बनाकर उन्हें मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुरारी लाल गोयल को प्रसाद व्यवस्था प्रमुख,गिर्राज बंसल कार्यक्रम संयोजक, आदर्श नंदन गुप्त लीलांजलि संपादक, ब्रजेश अग्रवाल सवारी व्यवस्था प्रमुख और तनु गुप्ता मीडिया प्रभारी घोषित किए गए।

महोत्सव समिति की बागडोर विष्णु कुमार अग्रवाल, अनूप गोयल, विनीत सिंहल, पंकज मोहन शर्मा, संजय चेली, आशु रोहतगी, मनोज बंसल, राकेश गुप्ता और केके अग्रवाल के हाथों में रहेगी। वहीं यूथ ब्रिगेड की जिम्मेदारी तनुराग गोयल और आयुष बंसल संभालेंगे। उन्होंने बताया कि समिति का विस्तृत गठन शीघ्र ही किया जाएगा।

महामंत्री विजय रोहतगी ने बताया कि बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में होने वाले श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में गोचरण यात्रा का मार्ग बदलेगा ताकि ट्रैफिक की समस्या से आमजन को परेशानी न हो।

झांकियों की संख्या सीमित होगी,परंतु वे समाज को संदेश देने वाली होंगी। खर्च को सीमित कर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खर्च किया जाएगा। महोत्सव का मंचन वृंदावन के प्रदीप ठाकुर के निर्देशन में होगा।

महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य यही है कि नई पीढ़ी प्राचीन संस्कृति से जुड़े और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,पार्षद मुरारी लाल गोयल,अशोक कुमार गोयल, विष्णु अग्रवाल राधे राधे, बृजेश अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, विनीत सिंघल, वीरेंद्र गोयल, जवाहर लाल सिंघल, कैलाश चंद्र, अनूप गोयल, मनोज कुमार बंसल, विजय रोहतगी, तनु गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ऋषि गोयल, पवन - पेंगुरिया, केके अग्रवाल, आशीष रोहतगी, मन पेंगुरिया, शेखर गोयल, पंकज मोहन, गिर्राज बंसल आदि उपस्थित रहे।