डांडिया में झूमें मां दुर्गा के भक्त, 501 दीपों से होगी महाआरती

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। जगमग रोशनी से सजे मां दुर्गा के पण्डाल में आज डांडिया की मस्ती छायी थी। हर तरफ माता रानी के भजनों पर डांडिया उत्सव की उमंग बिखरी थी। गाथों में डांडिया लिए और परम्परागत परिदान घाघरा चोली पहने श्रद्धालुओं ने देर रात तक डांडिया खेला। 

सतरंगी पुष्पों व जगमग रोशनी से सजा मां दुर्गा के पण्डाल (तोता का ताल स्थित) में आज भक्ति भाव के साथ डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। हर रोज की तरह सुबह मंगला आरती के साथ पण्डाल में माता रानी के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। संध्या आरती के उपरान्त डांडिया उत्सव में सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरो वाली..., जगराता मैया के दरबारे... जैसे मां दुर्गा के गीतों पर भक्तों ने खूब डांडिया खेला। वृंदावन से आए भूदेव कृष्ण शास्त्री व लखनऊ से आए आचार्य लघु मिश्रा द्वारा विधि विधान के साथ प्रतिजिन चार आरती सम्पन्न करायी जा रही हैं। 29 सितम्बर को महाआरती का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को कन्या पूजन व एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह,पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।