श्री वरद वल्लभा महागणपति ने ओम तिलक और धानी वस्त्र में दिए भक्तों को अलौकिक दर्शन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। 1 सितम्बर,भक्ति,आस्था और उत्साह से सराबोर गणेश महोत्सव के गत छठवे दिन सोमवार को छलेसर मार्ग स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में भगवान गणपति ने अलौकिक और मनमोहक वातावरण में भक्तों को ओम तिलक और धानी वस्त्रों में श्रृंगारित होकर मनमोहक दर्शन दिए। गणपति बप्पा के इस अलौकिक और दिव्य स्वरूप ने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर किया। 

मंदिर संस्थापक हरीमोहन गर्ग ने बताया कि छठवें दिवस श्री वरद वल्लभा गणपति का धानी वस्त्रों से विशेष श्रृंगार किया गया। वहीं प्रभु के मस्तक पर ओम तिलक लगाया गया। जिसने मंदिर आने वाले भक्तों मे नई ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया।

गणपति जी को मोदक, सेब, केला, संतरा, अनार आदि फलो का भोग लगाया गया और  तेजस्वी प्रतिमा के बाहरी आवरण को अशोक के पत्ते और सुगंधित फूलों से सजाया गया।  शहर और आसपास के जनपदो से आने वाले हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर श्री वरद वल्लभा गणपति के दिव्य स्वरूप दर्शन किए और गणपति के जयकारों का गुणगान किया। 

इस दौरान कई भक्तों ने गणपति के दिव्य स्वरूप की फोटो को अपने फोन मे सहेजा तो कई ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने परिचितों को शेयर किया। वही मंदिर परिसर में सुबह से रात तक भक्त गणपति के भजन और कीर्तन मे लीन रहे और उन पर थिरकते रहे। गणेश उत्सव के पवित्र दिनों में मंदिर परिसर में विराजित 101 किलो के विशाल मोदक ने भी भक्तों का विशेष ध्यान खींचा।