हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 27 सितम्बर,सेवा भारती रामबाग,आगरा द्वारा दोपहर एक बजे से 4 बजे तक आर.पी.सिंह जादौन की अध्यक्षता में कन्या पूजन कार्यक्रम मां कस्तूरबा सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र यमुना ब्रिज घाट पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दोनों सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की कन्याओं लगभग इक्यावन कन्याएं एवं क्षेत्रीय बन्धुओं एवं दोनों केन्द्र की शिक्षकाओं,संरक्षक बहनों ने सेवा भारती के सभी प्रमुख पदाधिकारी कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री हरिकिशन वर्मा,क्षेत्रीय पार्षद श्याम अग्रवाल बोबी भाई एवं दोनों केन्द्र पालक अरूण जादोन, नगर अध्यक्ष संजय बंसल सम्माननीय बी के बंसल,प्रान्त अधिकारीगण डा.निर्मला सिंह प्रांत उपाध्यक्ष बलवीर सिंह जादौन, प्रांत स्वावलंबन प्रमुख सीमा कौशिक, विभाग मंत्री विनोद विश्वकर्मा, विभाग उपाध्यक्ष श्यामसिह चाहर अध्यक्ष किसान मोर्चा सुनील ने संगठन मंत्री वी के बंसल, उत्तम सिंह प्रधानाचार्य,राम कुमार शर्मा अध्यक्ष ऋषि कुमार नगर प्रचारक भावना शर्मा, डा.अनिल निगम, प्रमुख कार्य कर्ता हिमांशु शर्मा, हर्ष चौहान, आदि सभी सहयोगी बहनों एवं बन्धुओं ने सभी कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाकर भेंट प्रदान कर भोजन ग्रहण कराया।
संचालन राजेन्द्र शास्त्री ने किया। अध्यक्ष आर पी सिंह जादौन ने कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी बने बंधुओं बहनों को साधुवाद देकर समापन किया। कार्यक्रम की सभी ने सराहाना की।