(छाया : असलम सलीमी)
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : रविवार रात को देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण को लोगों ने देखा। चंद्र ग्रहण का असर दोपहर से ही दिखाई देने लगा। ग्रहण को लेकर शहर में धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से उत्सुकता बनी रही।
चंद्र ग्रहण को लेकर हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक काल आरंभ होने से नौ घंटे पहले यानी रविवार सुबह से ही प्रभावी हो गया,जिस कारण मंदिरो के पट दिन में बंद कर दिए गए।
वर्ष 2025 का यह अंतिम चंद्र ग्रहण रहा जो रात 9:58 से शुरू होकर मध्य रात्रि तक जारी रहा। यह भारत में 2022 के बाद दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण था। तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले चंद्रग्रहण में चंद्रमा का आकार और रंग दोनों बदलते रहे। इस खगोलीय घटना को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता भी रही। कई जगहों पर दुरबीन की व्यवस्था भी की गई।
रिपोर्ट - असलम सलीमी