इटावा : नगरपालिका के वरि.लिपिक राजीव यादव ने यमुना में कूदकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

इटावा : नगरपालिका में तैनात वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव ने यमुना नदी में कूदकर की आत्महत्या।

नगरपालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता और पूर्व चेयरमैन संटू गुप्ता,नगर पालिका ईओ सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर नगरपालिका कर्मी ने की आत्महत्या।

सुसाइड नोट में पालिका कर्मी ने चेयरमैन पर लगाया प्रमोशन और वेतन रोकने का गंभीर आरोप।

नगर पालिका कर्मचारी राजीव यादव,वेतन न मिल पाने की वजह से अपनी बीमारी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। इससे कुपित होकर उसने ये कदम उठाया।

प्रशासन द्वारा यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन कर पालिका कर्मी की तलाश की जा रही है।