34 वाँ गोवर्धन पूजा महोत्सव व अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 22अक्टूबर, फुलटटी बाजार स्थित कूँचा साधूराम में श्री कूचेश्वर महादेव मन्दिर में 34 वें गोवर्धन महोत्सव के अन्तर्गत गोवर्धन महाराज की विशाल प्रतिमा का पूजन किया गया। पूजा में लोगों को अन्नकूट प्रसाद भी वितरण किया गया। आयोजन में सभी श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। आयोजन में क्षेत्रीय पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर नवीन शर्मा,आरती शर्मा (पार्षद) ,पं० अपूर्व शर्मा, विपिन मेहरा, दयानन्द शर्मा, श्रीभगवान माहेश्वरी, कैलाश खन्ना, विनीत मेहरा, आयुष, अंकुर, मुनीष शर्मा, पीयूष कपूर, संजय, राजेश शर्मा,त्रिलोक चंद्र शर्मा, विनेय शर्मा, ललित मिश्रा, विशाल मित्तल आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : असलम सलीमी