मनोज मिश्र 'अध्यक्ष' एवं विवेक जैन 'महासचिव' निर्वाचित
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 18 अक्टूबर,शहर के पत्रकारों के क्लब, 'ताज प्रेस क्लब' के चुनाव बड़े ही शान्ति-सद्भावना के साथ सपन्न हुए।
चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्र अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को हुए मतदान में घटिया आजम खाँ स्थित क्लब परिसर में पत्रकारों का उत्साह देखने लायक था। देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर कुल 273 मत पड़े, जिसमें मनोज मिश्र को 142 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी देशदीपक तिवारी को 128 मत मिले। अन्य पदों पर भी कांटे का मुकाबला रहा।
महासचिव पद पर विवेक जैन विजयी रहे। कोषाध्यक्ष का पद धीरज शर्मा ने जीता। उपाध्यक्ष पद के लिए अजेंद्र सिंह चौहान,सज्जन सागर और आदर्श नंदन गुप्ता विजयी रहे। सचिव पद पर आलोक द्विवेदी,पियूष शर्मा और अनिल राणा निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश दुबे और राजेश शर्मा चुने गए। इनके अलावा शरद शर्मा, मनीष जैन, एस.पी.सिंह, जगत - नारायण शर्मा, वीरेंद्र इमल, अरुण रावत, फरहान खान,जय सिंह वर्मा और शीतल सिंह कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए हैं।
रिपोर्ट - असलम सलीमी