संस्कार भारती,आगरा पश्चिम एवं कला साधिका समिति,आगरा द्वारा दस दिवसीय नृत्य कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 6 अक्टूबर,संस्कार भारती,आगरा पश्चिम, तथा कला साधिका समिति,आगरा,बृज प्रान्त द्वारा दस दिवसीय नृत्य कार्यशाला संस्कार केन्द्र, डबल स्टोरी, खतैना रोड,आगरा पर आयोजित की जा रही है.

 इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल सुपारी,संस्कार भारती के आगरा महानगर अध्यक्ष आर्कीटेक्ट राजीव द्विवेदी,प्रख्यात नृत्य कोरियोग्राफर पुरुषोत्तम मयूरा तथा प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यशाला का शुभारम्भ किया.

इस अवसर पर प्रख्यात नृत्य कोरियोग्राफर पुरुषोत्तम मयूरा ने आवाह्न किया कि रचनाकारों को जीवन में कला की साधना से संस्कारों का उदय और विकास होता है, इसलिए, हर बच्चे को कलायों से जुड़ना चाहिए.

प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विविधता में एकरूपता को जगाती है और हमारी कलाएं केवल मनोरंजन ही नहीं करती हैं वरन संस्कार और सामाजिकता भी सिखलाती हैं.

कार्यक्रम का संचालन ओम स्वरूप गर्ग, महामंत्री आगरा महानगर ने किया. संयोजन नीता गर्ग मंत्री संगठन ने किया. ध्येय गीत का गायन बबीता पाठक, मीना अग्रवाल, रेनू सिंघल और रेनू अग्रवाल ने किया ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती आगरा महानगर के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी  ने किया।