शिव सैनिको ने बाला साहब ठाकरे की 13 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हिन्दूत्व रक्षा का लिया संकल्प



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 17 नवम्बर, शिव सेना संस्थापक स्व.बाला साहब ठाकरे की पुण्य तिथि पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों शिव सैनिक पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए। शिव सेना मुख्यालय पर वाला साहब ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने के लिये शिव सैनिक व्याकुल दिखाई पड़ रहे थे।

 जिला प्रमुख वीनू लवानियों ने शिव सेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर ,रोली चावल का टीका लगा,माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके उपरान्त सैकड़ो शिव सैनिकों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजालि दी। शिव सैनिकों ने बाला साहब को याद कर उनके समक्ष हिन्दुत्व की रक्षा का संकल्प लिया और जोरदार नारे बाजी करते हुऐ.. जय भवानी, जय शिवाजी, बाला साहब ठाकरे अमर रहे, अमर रहें..जब तक सूरज चाँद रहेगा, बाला साहेब का नाम रहेगा, शिव सेना जिन्दाबाद जिन्दाबाद,के गगन चुम्बी नारे से पूरा परिसर गूंज रहा था। पुण्य तिथि के अवसर पर शहर में अनेक कार्यक्रम जिसमें कुष्ट रोगियों को दवा व फल और अस्पतालो में गरीब असाय मरीजों व उनकी देख रेख करने वालो को फल और भोजन दिया। बाला साहब ठाकरे के विचारों को देखते हुए शहर में अनेक कार्यक्रम तय किए गए।

 इस अवसर पर जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट शिव सेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन आम जनमानस की सेवा में समर्पित कर दिया। हिन्दूत्व की रक्षा के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमसे व शिव सैनिक उनके विचारों को मुख्याल पर आकर बाला साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में मुख्स रूप से जिला प्रमुख वीनू लावानिया, विनायक माने उप प्रमुख, कमल गुलाटी उप प्रमुख, रिंकू गोला महानगर सचिव, राकेश सचदेवा जिला महानसचिव, महावीर गोला उत्तरीय विधान सभा प्रमुख, अरूण कुमार शिव सेना नेता, रश्मी वर्मा, सेठ लच्छीराम, अंजली माहौर, कजल माहौर, हिमाशु माहौर, महेश, सतीश चौधरी, सुरेश चंद, अभिषेक, नितिन आदि मोजूद रहे।