सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह सम्पन्न

 

“मेरा संविधान,मेरा अभिमान” थीम पर भव्य कार्यक्रम

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। 15 नवम्बर,सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,आगरा कैंट का वार्षिक खेल दिवस इस वर्ष “मेरा संविधान,मेरा अभिमान” थीम के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ मनाया गया। पूरे स्टेडियम में छात्रों की उमंग,जोश और प्रतिस्पर्धा की भावना देखते ही बनती थी।पिछले पाँच दिनों से छात्र एकलव्य स्टेडियम में निरंतर अभ्यास कर रहे थे, जिसका शानदार परिणाम कार्यक्रम के प्रत्येक चरण में दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा के माननीय जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बगारी (IAS) ने खेल दिवस की मशाल प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का अनिवार्य अंग हैं तथा ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में नेतृत्व, एकता और आत्मविश्वास की भावना को प्रबल करती हैं।

समारोह की अध्यक्षता परम आदरणीय आगरा महाधर्मप्रांत के पूर्व महाधर्माध्यक्ष,आर्चबिशप डॉ.अल्बर्ट डियूला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कर्नल गौतम लाम्बा(कमांडिंग ऑफिसर, 9 पैराशूट फील्ड रेजीमेंट) और विंग कमांडर सौरभ कुमार सिंह(एयर फ़ोर्स स्टेशन, आगरा) दोनों विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के चारों सदनों-बोस,नेहरू, पटेल और गांधी के प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की भरपूर वाहवाही लूटी। 

वरिष्ठ वर्ग की मुख्य प्रतियोगिताएँ :

मार्च पास्ट,100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर तथा 1500 मीटर दौड़ 4×100 मीटर तथा 4×200 मीटर रिले, गोला फेंक, भाला फेंक,लंबी कूद एवं अन्य एथलेटिक गतिविधियाँ। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों ने अद्भुत फुर्ती,अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ कक्षा नर्सरी से कक्षा पाँच तक के जूनियर छात्रों ने भी विभिन्न मजेदार और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l

सांस्कृतिक एवं थीम आधारित आकर्षण सभी कक्षाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न थीम-आधारित कार्यक्रम, 

जैसे.. “मेरा भारत महान” समूह प्रस्तुति, फूलों का नाम आधारित तालबद्ध गतिविधियाँ, पिरामिड डिस्प्ले ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और समन्वित प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

विद्यालय के प्राचार्य फादर सनी कुट्टूर, साथ में फादर शाजी एवं फादर वर्गीज, ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और सभी सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और स्वास्थ्यवर्धक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई दी तथा अन्य छात्रों को भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सेंट क्लेयर्स स्कूल द्वारा आयोजित यह भव्य समारोह लंबे समय तक सभी के मन में स्मरणीय रहेगा।

रिपोर्ट - असलम सलीमी