अनिकेत अग्रवाल,हिन्दू एकता आंदोलन पक्ष'(पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

                                   

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : हिन्दू एकता आंदोलन पक्ष (पार्टी) ने आगरा निवासी,राष्ट्रवादी विचारधारा के धनी सनातनी विचारक अनिकेत अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस आशय का एक पत्र जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंग बावरी  ने कहा है कि अनिकेत अग्रवाल के जुड़ने से निश्चित ही पार्टी और मजबूत होगी।

अनिकेत अग्रवाल ने हिन्दू एकता आंदोलन पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसिंग बावरी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि वे मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जो भी जनहित में होगा, उसे सरकार और समाज तक अवश्य पहुंचाएंगे। पार्टी को और भी मजबूत करने के लिए हर तरह से प्रयासरत रहेंगे।

अग्रवाल के मनोनीत होने पर हिंदूवादी सम्मानित जनों..कैलाश नाथ - सिंघल,सूरज पाल सिंह सिकरवार, प्रदीप सिकरवार,बॉबी सिकरवार.प्रदीप वर्मा,अमित बंसल. तुषार गुप्ता .विक्की सिंघल ,राकेश वर्मा .सुरेश चौधरी .ममता सिंघल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।