आगरा इलेक्ट्रिक कौन्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी ने अतिथिवन में की शपथ ग्रहण
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव राकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल का सभी ने किया भावभीना स्वागत, जय जवान जय किसान जय व्यापारी के लगे नारे
सदस्यों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हम संकल्पित: अध्यक्ष मुकेश गुप्ता
संगठन के बैनर तले बाजार की चुनौतियों का एकजुट होकर करेंगे मुकाबला: महामंत्री राकेश गुप्ता
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। पूरे शहर को रोशन करने वाले 60 वर्ष पुराने संगठन आगरा इलेक्ट्रिक कौन्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने कमर कस ली है। अब व्यापारी हितों के साथ अपने शहर व समाज की सेवा भी होगी।
यह उद्घोषणा अतिथिवन में गुरुवार रात संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में नवीन कार्यकारिणी द्वारा की गई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव राकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल का सभी सदस्यों ने भावभीना स्वागत किया। जय जवान जय किसान जय व्यापारी के नारों से सभागार गूँजता रहा।
इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की और अध्यक्ष मुकेश गुप्ता,महासचिव राकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल को शपथ ग्रहण करवाई। तत्पश्चात अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान संरक्षक चंद्र प्रकाश अग्रवाल, पूर्व महासचिव प्रवीन यादव और पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि संगठन के बैनर तले हम अपने सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं।
इस अवसर पर महामंत्री राकेश गुप्ता ने कहा कि संस्था का विकास तभी संभव है जब हमारे सभी सदस्य एक साथ मिलकर काम करें। संस्था के प्रत्येक सदस्य दुकानदार,वितरक,निर्माता और कर्मचारी का सक्रिय सहयोग और समर्थन ही हमारी आवाज को मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक एकजुटता से हम नीतियों को प्रभावित करने में अधिक सफल होंगे। हम प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से चला पाएँगे और बाजार की चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला कर पाएँगे।
इन्होंने भी ली शपथ :
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव, सुनील बंसल और अनुज माहेश्वरी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, स्वदेश बंसल और वीरेंद्र शर्मा, उप सचिव नवीन बंसल, पियूष बंसल और अमित बारौलिया, अंकेक्षक राकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुनील केसवानी, वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल, प्रवक्ता जवाहर ढींगरा और विधि सलाहकार दयानंद गुप्ता ने भी अपने पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सलाहकार हरेश अग्रवाल और महामंत्री राकेश गुप्ता ने किया।


