शारदा वर्ल्ड स्कूल कीठम में ‘बैटल ऑफ़ ब्रेन-2025’ का भव्य आयोजन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : शारदा वर्ल्ड स्कूल,कीठम में ‘बैटल ऑफ़ ब्रेन-2025’ क्विज़ प्रतियोगिता का प्रभावशाली और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आई छात्र-छात्राओं की टीमों ने इस ज्ञान-युद्ध में अपनी प्रतिभा,तर्क क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का माहौल पूरे समय ऊर्जा, रोमांच और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा से भरा रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की एडवाइज़र डॉ.गरिमा यादव एवं विद्यालय के हेड ऑफ स्कूल श्री सत्याकी बनर्जी के उद्बोधन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री अजय पूनिया का स्वागत विद्यालय का प्रतीक  चिन्ह प्रदान कर किया गया। इस पावन शुरुआत ने वातावरण को ज्ञान,प्रेरणा और सकारात्मकता से भर दिया।

डॉ.गरिमा यादव ने अपने संबोधन में छात्रों को ज्ञान की शक्ति को समझने, जिज्ञासा बनाए रखने एवं निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और त्वरित सोचने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

क्विज़ की जान उसका क्विज़मास्टर होता है, और विद्यालय को देश के प्रमुख पेशेवर क्विज़मास्टरों में से एक, श्री अजय पूनिया की मेज़बानी का गौरव प्राप्त हुआ।श्री पूनिया,जो पूरे देश में अपनी खास क्विज़-शैली, तेज़ रफ्तार राउंड्स और विचारोत्तेजक प्रश्नों के लिए जाने जाते हैं,उन्हें कार्यक्रम में नई ऊर्जा और आकर्षकता भर दी।उनकी ओर से पूछे गए सवाल केवल तथ्यों पर आधारित नहीं थे,बल्कि प्रतिभागियों को ‘सोचने’, विश्लेषण करने और नए दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते रहे। बच्चों ने भी समान उत्साह के साथ हर राउंड में बेहतरीन रणनीति और टीम भावना का परिचय दिया।

रोमांचक राउंड और उत्‍साह से भरे माहौल में खेलते हुए क्विज़ को कई रोचक राउंड्स में विभाजित किया गया था। हर राउंड में छात्रों ने शानदार उत्साह दिखाया। दर्शक- दीर्घा में बैठे छात्र, शिक्षक और अभिभावक भी प्रतियोगिता के हर पल का आनंद लेते नज़र आए। तालियों की गड़गड़ाहट और टीमों के बीच कड़ी टक्कर ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया ।परिणाम इस प्रकार रहा-क्रिमसन स्कूल प्रथम,गायत्री पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं शारदा वर्ल्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतिभागियों की सराहना कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय की सीनियर कॉर्डिनेटर तन्वी पाल ने प्रतिभागी छात्रों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया। हेड ऑफ स्कूल श्री सत्याकी बनर्जी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे न केवल ज्ञान अर्जित करते हैं बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क जैसे गुण भी सीखते हैं।

‘बैटल ऑफ़ ब्रेन- 2025’ ने छात्रों में सीखने की जिज्ञासा को और अधिक प्रज्वलित किया है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय ने घोषणा की कि भविष्य में ऐसे और भी नवाचारी और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

सभी टीमों ने अपनी उत्कृष्ट तैयारी और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की ओर से भाग लेने वाले सभी स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे और भी ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री प्रशांत गुप्ता जी (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामानाये प्रेषित की।