संस्था ने स्कूली बच्चों को स्कूल बैग बांटकर दिया खुशी का संदेश
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : हेल्पिंग हैंड संस्था ने तुलसी पूजन के साथ क्रिसमस फेस्टिवल भी मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जलन कर तुलसी पूजन कर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- विशिष्ट अतिथि के रूप में उ०प्र० पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव महफूज आलम,मिग्रफे ग्रुप के चेयरमैन क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नारायण बाहराणी, डॉ० प्रमोद राजपूत, डॉ० धर्मेंद्र त्यागी, डॉ० वीरेंद्र कुमार, संस्था की अध्यक्ष सपना कश्यप सहभागिता रही।
इस अवसर पर माही ने तुलसी माईया की महिमा, तुलसी पूजन की महिमा पर प्रकाश डाला। छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। छात्रा खनक ने घुमर पर नृत्य कर राजस्थानी नृत्य पर प्रकाश डाला। प्रियुष यादव, अरशद, सौम्या, अलीना, वंश, अभीनवी, परी कन्नौजिया, तान्या, अनुष्का, अलीजा, अंशिका, खनक आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
अध्यक्ष सपना कश्यप ने बताया कि हेल्पिंग हैंड संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई,रोजगार परक प्रशिक्षण,स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, सामाजिक सेवा के साथ साथ वृक्षारोपण का कार्य करती है।संस्था ने बच्चों को स्कूल बैग बांटकर खुशी शांति और प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सोनम शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में उपाध्याक्ष नूतन जैन,मयंक शर्मा, महासचिव सोनम शर्मा, सचिव रीता चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष गौरव तोमर, कार्यकारिणी सदस्य यक्षराज गुप्ता, वसीम, सत्यवती, स्वाति, सुमन आदि मौजूद रहे।

