हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट 2026,जिसे VogueStar इंडिया द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया,जिसमें आगरा की बेटी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 में स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच डॉ. अनुपम की यह उपलब्धि आगरा के लिए गर्व का विषय बनी है।
डॉ.अनुपम श्रीवास्तव एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ ब्लू वर्ल्ड नामक इवेंट कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं,जो उनकी लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाते हैं। फैशन जगत में डॉ.अनुपम एक जाना-पहचाना नाम हैं और अब तक वे दर्जनों फैशन शोज़ में शो-स्टॉपर की भूमिका निभा चुकी हैं।
उनकी उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। डॉ.अनुपम कोलकाता में आयोजित फिल्म फेस्टिवल की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वे असम के एक सुप्रसिद्ध साड़ी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं,जहां उन्होंने भारतीय पारंपरिक परिधान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
मॉडलिंग के क्षेत्र में डॉ.अनुपम का अनुभव अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है। वे देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ मिलान,इटली सहित अन्य देशों में भी मॉडलिंग कर चुकी हैं, जिससे उन्होंने भारतीय प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया है।मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट 2026 में उनकी इस सफलता पर आगरा के फैशन, सामाजिक और व्यावसायिक जगत में हर्ष का माहौल है।

