26 जनवरी को सिकंदरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में लगेगा निशुल्क ऑपरेशन शिविर

पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स के मरीज करवाएँ शीघ्र रजिस्ट्रेशन

लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर, डॉ.दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ आगरा ने 30 वें निशुल्क ऑपरेशन शिविर का पोस्टर किया जारी

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर,डॉ.दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ आगरा द्वारा आयोजित स्वर्गीय डॉ.दिव्या प्रकाश जी एवं स्वर्गीय डॉ.अजय प्रकाश जी द्वारा प्रोत्साहित एवं उनकी मधुर स्मृति को समर्पित 30 वें निशुल्क आपरेशन शिविर का आयोजन गुरु का ताल, सिकंदरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में 26 जनवरी को किया जाएगा।

जन जागरूकता और अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को लाभ पहुँचाने की दृष्टि से रविवार को शिविर स्थल पर ही आयोजकों द्वारा निशुल्क आपरेशन शिविर का पोस्टर जारी किया गया। 

  इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता ने बताया कि शिविर में विख्यात सर्जन डॉ.श्वेतांक प्रकाश,डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ.स्वाति प्रकाश और डॉ.ज्ञान प्रकाश के सहयोग से पित्ताशय की पथरी एवं अपेंडिक्स से संबंधित मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।

सचिव एमजेएफ लायन अजय मनचंदा एवं कैंप चेयरपर्सन सीए लायन राकेश अग्रवाल ने बताया कि पुरानी विजयनगर कॉलोनी एवं सिकंदरा  स्थित शांति वेद हॉस्पिटल में 25 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक मरीजों के पंजीकरण किए जाएंगे। इच्छुक मरीज अपने विशेष पर्चे, पैथोलॉजी रिपोर्ट,एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड, आधार कार्ड सहित पंजीकरण करवा कर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

  डॉ.श्वेतांक प्रकाश ने कहा कि हम यह निशुल्क ऑपरेशन शिविर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पिछले 30 वर्षों से निरंतर कर रहे हैं। अब तक 3000 लोगों के ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं। इस शिविर के प्रेरणा स्रोत मेरे स्वर्गीय माता-पिता ने हमेशा यही सिखाया कि चिकित्सा केवल पेशा नहीं,बल्कि सेवा और कर्तव्य भी है। यह शिविर मेरे माता-पिता के श्री चरणों में वस्तुत: सेवा की श्रद्धांजलि है।

कोषाध्यक्ष लायन प्रमोद अग्रवाल, डॉ. ब्लॉसम प्रकाश, डॉ.स्वाति प्रकाश, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. जगतपाल, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. सुमित लावण्या, लायन अजय बंसल, लायन विनय बंसल, लायन संगीता बंसल, लायन सुप्रिया मनचंदा, लायन निशा गुप्ता, तक्ष जय सिंघानी, लायन रवि खंडेलवाल, लायन नंद बंसल और लायन प्रमोद अग्रवाल प्रथम भी पोस्टर विमोचन में मौजूद रहे।