हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 3 जनवरी,यमुना आरती में अग्रणी,महंत पंडित जुगल किशोर श्रोत्रिय द्वारा यमुना सफ़ाई अभियान की जोरशोर से शुरुआत की गई। सुबह यमुना नदी के किनारे यमुना आरती स्थल पर विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस दौरान आगरा शहर के प्रमुख समाजसेवी राहुल राज एवं मिल्टन पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राएँ बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अभियान में सहयोगी के रूप में गौरव,वैभव,आयुषी, संभव,देवांश,ऋतिक, कृष,आरव, अर्पित, कृष्णा,शल्य, कृतज्ञ, युवराज, नैतिक,साईराज आलेख ध्रुव,अनुराग,पुष्पेंद्र बृजेश सरिता प्रभात रजनीश, मनीष, गीता मिश्रा, अखिल, लकी आदि शामिल रहे।
आगरा नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी डॉ.संजीव वर्मा,zso आशुतोष वर्मा,सुपर वाइज़र आशीष शर्मा एवं अजय उपस्थित रहे। यमुना किनारे बड़ी संख्या में पॉलीथिन,प्लास्टिक,कूड़ा,सबसे बड़ी बात ये कि कूड़े में धार्मिक सामिग्री,हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियाँ मिली है। शहर के जूते की कतरन बड़ी मात्रा में गंदगी फैला रही है, जिससे के कारण आगरा शहर का वाटर लेवल गिर रहा है।
रिवर कनेक्ट अभियान के लोगों ने आगरा के जूता फैक्ट्री व्यवसाय संचालित करने वालों से विशेष निवेदन किया कि इस कचरे को यथा स्थान डम्प करवाएं। आगरा प्रशासन से मांग की कि इसका गम्भीरता से सीधे संज्ञान में लेते हुए,यमुना को प्रदूषित करने वालो पर कार्यवाही करें,उनपर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की वे इस मुहिम से बड़ी संख्या में जुड़ें।

