मकर संक्राति पर्व पर उल्लास एवं उमंग से मनाया पतंग महोत्सव



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो 

आगरा : मकर संक्राति के पर्व पर सामाजिक संस्था "प्रयास फाउण्डेशन आगरा" ने बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित पार्वती घाट पर भव्य पतंग  महोत्सव का आयोजन किया,जिसमें  विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे,उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ,भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार  गुप्ता, पार्षद मुरारी लाल गोयल व पूजा बंसल भी शामिल हुये।

सभी ने पतंगबाजी महोत्सव को एक पर्व के रूप में हर साल मनाने की बात कहते हुए ,भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयास फाउन्डेशन की इस पहल की खूब सहराहना की।पारिवारिक सौहार्द और उल्लासपूर्ण वातावरण में पुरूषों ,बच्चों व महिलाओं ने रंगबिरंगी पतंग आसमान में उड़ा कर खूब लुत्फ उठाया तथा नाव व स्टीमर में  नौका विहार का आनंद लिया। यमुना पूजन किया। सेल्फ पॉइन्ट पर खूब फोटो खिंचवाई। मंगोडे व चाय के आनंद के बीच एक दूसरे को मकर संक्राति की बधाइयां देते हुए खुशहाली की मंगल कामना की।

फाउण्डेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार  अग्रवाल "गुड्डू" ने सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में गिर्राज बंसल, शंशाक तिवारी,श्याम बिहारी गुप्ता, नितिन  कोहली,नीतेश अग्रवाल, रिंकू गर्ग,रवि गुप्ता  नागेन्द्र  प्रसाद, अतुल गर्ग, अर्पण गुप्ता, विशेष  शर्मा,  अनिल गुप्ता  ,मनोज  अग्रवाल, अनूप  अग्रवाल, आशीष गुप्ता,विशाखा अग्रवाल, आयुष  बंसल,नंदकिशोर गोयल की मौजूदगी रही।