खिचड़ी व लेखन सामग्री वितरण कर मनाई बंसत पंचमी





हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : बसंत पंचमी के पावन पर्व पर खतैना रोड,प्रताप नगर पर नव स्थापित "गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम" पर खिचड़ी वितरण किया गया एवं बच्चों को लेखन सामग्री कापी व पैन बांटे गए।   एम.एल.सी. श्री विजय शिवहरे जी ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने विश्व में प्रथम बार स्थापित किए जा रहे गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम प्रकल्प  के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर इसकी अवधारणा, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 श्री विजय शिवहरे जी ने इस अभिनव, दूरदर्शी एवं समाजोपयोगी प्रकल्प की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगी।  शिवहरे जी व्यक्तिगत रूप से इस प्रकल्प के ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने विधायक निधि से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देकर संस्थान के प्रति अपनी गहरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया।

संस्थान ने उनके आगमन एवं सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए प्रभु से प्रार्थना की कि वे श्री विजय शिवहरे जी को परिवार सहित उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, वैभव एवं ऐश्वर्य प्रदान करें तथा समाज सेवा के उनके संकल्प को निरंतर बल दें।

संस्थान परिवार से अध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट

मनोज अग्रवाल ,रमेश अग्रवाल राकेश गर्ग ,सचिन गोयल , राजीव जैन, अमित पटेल जी'उपसभापति नगर निगम आगरा' ,संतोष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,श्रीमती गरिमा अग्रवाल, श्रीमती रिचा मित्तल ,श्रीमती सुमन सुराणा मौजूद रहे। सुत्र-नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'