रुक्मणी जैन के नेत्रदान से दो जिंदगियाँ होगीं रोशन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : ट्रांस यमुना कोलोनी निवासनी श्रीमती रुक्मणी जैन (61) का कल शनिवार को निधन हो जाने पर उनकी काॅर्निया एस एन को दान की गई। उनके निधन पर उनके पति अजीत जैन ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी से नेत्रदान के लिए सम्पर्क किया।  सूचना पर एस.एन.की नेत्र आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डाक्टरों की टीम व ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा  के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी हुई।

कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री राजीव अग्रवाल नेत्रदान प्रभारी विष्णु जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने औरों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है।नेत्रदान बहुत पुण्य कार्य है।इससे दो अंधकारमय जिंदगी जी रहे दो लोगों के जीवन  में उजाला होता है। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी नेत्रदान व देहदान प्रकिया पूरी कराने में सदैव सक्रिय भूमिका निभा रही है।कल शनिवार को कमेटी ने पूर्व  कुलपति प्रोफेसर  सुन्दरलाल जी के नेत्रदान  व देहदान में भी सहभागिता निभाई  थी।

रिपोर्ट : असलम सलीमी