विश्व शान्ति हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा बल्केश्वर चौराहे पर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा : 31 जनवरी,विश्व शांति हिंदू महासम्मेलन समिति द्वारा बल्केश्वर चौराहे हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ, महा आरती ओर प्रसाद वितरण किया गया, क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल व पार्षद श्रीमती पूजा बंसल ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को होने वाले महा विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर आज से प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी से अरदास लगाकर सब ने प्रार्थना की सब यही कामना कर रहे हैं कि बाबा कृपा करना और महा विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाना साथ प्रसाद वितरण भी किया गया ,क्षेत्र वासियों हमारे सभी गणमान्य लोगों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

आयोजन में मंदिर महंत राज किशोर चतुर्वेदी  नरेंद्र तनेजा, सुरेश बरेजा, सुमन गोयल, श्री गिरिराज बंसल, कुंदनका शर्मा, ममता शर्मा कुमकुम उपाध्याय, दुर्गेश शर्मा,सत्येंद्र पाठक,मीनाक्षी शर्मा,मयंक खंडेलवाल,इन्दर डाबर, विनय अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज,आदि उपस्थित रहे।