विराट हिन्दू सम्मेलन हजारों सनातनियों ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा :  1 फरवरी, रविवार, हिन्दू सम्मेलन समिति गुरु गोविंद सिंह नगर पूर्वी महानगर द्वारा होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात बालिकाओं द्वारा गणेश बंदना की गई,उसके बाद भागवताचार्य पूनम किशोरी जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदू समाज को संगठित और एक रहने का आव्हान किया। वृन्दावन से पधारे मुख्य अतिथि क्रांतिकारी संत पूज्य स्वामी मित्रानंद जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आग लगी आकाश में जल जाते झाड़,सन्त नहीं होते जगत में तो जल जाता संसार। भारत में एक ऐसा कलंक पैदा हुआ जिसने भारत को खंड खंड बनाने का काम किया। उन्होंने 2026 में शीघ्र ही हिन्दू राष्ट्र घोषित होने की सूचना प्राप्त होने का वचन दिया, साथ ही केंद्र सरकार से यू जी सी वापस लेने व संशोधन करने आग्रह किया साथ ही अग्निवीर योजना का समर्थन किया। उन्होंने कहा हिंदुओं अभी नहीं तो कभी नहीं, उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा की कोई भी हिन्दू बहन बेटी जज बनना चाहती है तो उसकी पढ़ाई का खर्चा वह स्वयं उठायेंगे ।उन्होंने अंत में कहा कि अभी तो केवल राम मंदिर काशी मथुरा अजमेर बाकी है 

उनके पश्चात वृन्दावन से पधारे महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में हिन्दूओं को जागरूक होने पर जोर दिया और हिन्दुओं को नष्ट करने की साज़िश का खुलासा करते हुए परिवार नियोजन का वहिष्कार करने को कहा, उन्होंने कहा सनातन हिंदू वो है जो सन्तों का सम्मान करें पूजा करें अर्जुन की तरह धर्म का पालन करें,हिंसा करना तो दूर की बात है इस विचार से ह्रदय क्षीण हो जाए वह हिंदू हैं। उन्होंने स्त्री पूजन कन्या पूजन पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। 

कार्यक्रम में एकता सामाजिक संस्था के सहयोग से एस वी एम इंटर कॉलेज के के नगर एवम् सरस्वती शिशु मंदिर महर्षि पुरम की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रोहित जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत वर्ष में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में यह आयोजन किया गया है। उन्होंने संघ की 100 वर्ष की यात्रा में कितने महापुरुषों ने बलिदान दिया। इस पर प्रकाश डाला और संघ के कार्यों की जानकारी दी। 

कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा जी ने अपने स्वयंसेवक जीवन में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए, आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को स्मृति किसने देखा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के पश्चात किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव अविनाश राणा द्वारा किया गया।समापन पर सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में 

वृंदावन से पधारे पूज्य संत स्वामी मित्रानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पूनम किशोरी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रोहित जी, कार्यक्रम अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा जी उपस्थित रहें।

 कार्यक्रम की व्यवस्था में नगर कार्यवाह रामकुमार गौतम जी, नगर संघचालक महेंद्र जी ,पालक अधिकारी टी पी सिंह जी, हिन्दू सम्मेलन समिति गुरु गोविंद सिंह नगर के अध्यक्ष मुरारी लाल जी, सचिव अविनाश राणा जी ,कार्यक्रम संयोजक विनीत जादौन जी , सुनील मिश्रा जी, मुकेश पांडेय जी, संतोष धाकरे जी, अरविंद मिश्रा जी, यतेन्द्र सोलंकी जी, उमेश जी, श्यामवीर सिंह जी, शुभांशु पांडे, चंद्रप्रकाश जी, श्यामेंद्र जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।