हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती पर संत रविदास जी के विचारों को और उनकी रचनाओं को समर्पित संत रविदास जयंती समारोह ग्रैंड होटल आगरा में संपन्न हुआ।अध्यक्षता करते हुए अरुण डंग जी ने कहा कि संत रविदास जी की रचनाएं समाज को रास्ता दिखाती हैं उनका प्रचार प्रसार आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि प्रो.बीना शर्मा ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में संतों की वाणी और उनका व्यक्तित्व हमेशा ही सद् विचारों का वाहक रहा है और समाज को उनसे प्रेरणा मिलती है।मुख्य वक्ता डाॅ.सुषमा सिंह ने रविदास जी का जीवन परिचय दिया।शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं कुमारी पूजा तोमर की सरस्वती वंदना से हुआ। स्वागत उद्बोधन देते हुए दुर्ग विजय सिंह 'दीप ' ने कहा कि हमारे देश के संतों ने काव्य के माध्यम से जन-जन में जागृति फैलाई है उनका स्मरण अनिवार्य है और आज का कार्यक्रम इसु श्रृंखला की एक कड़ी है।
दिल्ली के प्रख्यात व्यंग्यकार सुनील जैन राही की पुस्तक "व्यंग्य के सात कोंण" का विमोचन हुआ। लेखक सुनील जैन ने इस कृति के विषय में बताते हुए कहा कि इसमें व्यंग्य के साथ प्रमुख हस्ताक्षरों को स्थान दिया गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से भारत के गौरव पैरा खिलाड़ी यश कुमार का
नेशनल स्वर्ण पदक एवं विश्व कप में कास्य पदक प्राप्त करने पर संस्था द्वारा सम्मान किया गया।संत रविदास की रचनाओं की संगीतमयी प्रस्तुति सुशील सरित एवं कु.पूजा तोमर के द्वारा सुभाष सक्सेना के निर्देशन में की गई ।
आरती तोमर ने रविदास जी की शिष्य मीराबाई के पद बसो मेरे नैनन में नंदलाल..पर नृत्य प्रस्तुत किया।डाॅ.असीमआनंद, दीपक कुमार शर्मा, अनबर शिवानी, संजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल 'ढपोरशंख 'संजय गुप्त, हरीश कुमार भदौरिया, चन्द्रशेखर शर्मा, रमा वर्मा श्याम, डाॅ.राजेंद्र मिलन ,डाॅ.रमेश आनंद ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का संचालन अशोक अश्रु ने किया एवं डॉ राजेंद्र मिलन ने धन्यवाद दिया।विशेष रूप से उपस्थित थे श्री शशि शिरोमणि एडवोकेट रवि डॉक्टर अशोक प्रभु दत्त, उपाध्याय जगमोहन गुप्ता विजया तिवारी अनिल डंग एवं विजय अग्रवाल।
रिपोर्ट - असलम सलीमी


