रोज मिल्क प्याऊ का शुभारंभ,सैकड़ों राहगीरों ने उठाया लाभ
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा ने अपने 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा भवन पर रोज मिल्क प्याऊ का आयोजन कर सेवा और परोपकार की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद पूजा बंसल ने राहगीरों को रोज मिल्क वितरित कर किया।
इस अवसर पर सेवा आगरा के संस्थापक मुरारी लाल गोयल ने बताया कि संस्था अपने स्थापना काल से ही निरंतर समाजसेवा के कार्यों में समर्पित रही है और आज 21 वर्षों का गौरवशाली सेवा सफर पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल रोज मिल्क उपलब्ध कराना संस्था का सेवा धर्म है। यह सेवा सुबह से लेकर देर शाम तक संचालित की गई,जिसका सैकड़ों राहगीरों ने लाभ उठाया।
उन्होंने बताया कि सेवा आगरा समय-समय पर "हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ", "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ", स्वास्थ्य शिविर, जल सेवा, बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना तथा सामूहिक कन्या विवाह जैसे अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का आयोजन करती रही है।
कार्यक्रम में संस्थापक सुमन गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल, हरिओम गोयल, कुमकुम उपाध्याय, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, राहुल कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

