क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के अध्यक्ष बने 'लाल सिंह चौहान'




हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी शाखा के संरक्षक मंडल की बैठक नेहरू एंक्लेव स्थित संरक्षक पप्पू राघव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाजसेवी लाल सिंह चौहान को सर्वसम्मति से शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में पृथ्वी पाल सिंह जादौन को कार्यकारी अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह परिहार को महामंत्री, श्याम परिहार को कोषाध्यक्ष, दिनेश भाटी को शाखा प्रभारी तथा अमित जसावत को युवा अध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक मंडल के धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, हरीशंकर जसावत, युवराज परिहार एवं जितेंद्र सिंह सिकरवार ने नवगठित टीम की घोषणा की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का क्षत्रिय समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने कहा कि समाज को एकजुट एवं सशक्त बनाने के साथ-साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाखा द्वारा जरूरतमंद क्षत्रिय परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कन्या विवाह जैसे कार्यों में भी सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष अशोक भदौरिया, जिला अध्यक्ष अनिल चौहान सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीपी ठाकुर ने किया।