आगरा में बढ़ता कोरोना संकट।रिकॉर्ड 130 केस, एक युवा की मौत।

 



आगरा।हि वार्ता।रवीन्द्र दूबे

आगरा में कोरोना से 35 साल के मरीज की मौत, रिकॉर्ड 130 केस, अभी तक के सबसे अधिक केस, 85 ​कालोनियां माइक्रो कंटेनमेंट, पढे सूची।


आगरा में 12 अप्रैल को कोरोना के रिकॉर्ड 130 केस आए हैं। इससे कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 751 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 11602 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित 10669 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

रेस्परेटरी फेल्यर और शॉक से मरीज की मौत।


शाहगंज निवासी 35 साल के कोरोना संक्रमित मरीज को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया, उस समय मरीज का आक्सीजन का स्तर 85 फीसद था। एक दिन एसएन मेडिकल कालेज में इलाज चला यहां मौत हो गई। मौत का कारण रेस्परेटरी फेल्यर और शॉक है। कोरोना संक्रमित 182 मरीजों की मौत हो चुकी है।


तीन दिन में कोरोना के 351 केस

आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 102 नए केस आए, इसके अगले दिन रविवार को कोरोना के 119 और अब तीसरे दिन सोमवार को कोरोना के 130 नए केस आए हैं।