आगरा में कोरोना का कहर जारी।पहली बार 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत, 546 लोग संक्रमित मिले।


हिन्दुस्तान वार्ता, आगरा।


 आगरा में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच कोरोना का कहर बरप रहा है। इससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को पांच कोरोना मरीजों की मौत दर्ज हुई। 24 घंटे में पहली बार इतने कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं 546 लोग वायरस से संक्रमित भी मिले हैं। 



जिले में मृतकों की संख्या 208 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले 3746 हैं, जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15602 पर पहुंच गया है। इनमें 11648 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 74.66 फीसदी रह गई है। सात लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।