आगरा में कोरोना का तांडव जारी, पहली बार 24 घंटे के अंदर 722 नए मिले कोरोना पाॅजिटिव.633 हुए ठीक, 6 लोगों की मौत।

 


हिन्दुस्तान वार्ता ,आगरा।

आगरा में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन रिकाॅर्ड कोरोना पाॅजिटिव आगरा में मिल रहे हैं. दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. गुरुवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आगरा में 722 कोरोना संक्रमित पिछले 24 घंटे के अंदर मिले हैं. ये आगरा में कोरोना का एक दिन में मिलने वाला सबसे अधिक आंकड़ा है. इसके अलावा प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 6 और लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है. आगरा में इस समय 4413 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है.

633 मरीज ठीक भी हुए

प्रशासन द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर आगरा में 633 कोरोना मरीज इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. आगरा में अब तक कोरोना के 19562 मरीज मिल चुके हैं जबकि अब तक 257 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं अब तक इस बीमारी से 14892 लोग ठीक भी हुए हैं. आगरा में इस समय 4413 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. आगरा में अभी तक 730116 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है.


आगरा में कोरोना अपडेट

कुल सक्रिय मरीज 4413

अब तक मिले संक्रमित 19562

अब तक मौतें 257

अब तक डिस्चार्ज हुए लोग 14892

कुल सैंपल 730116

रिकवरी प्रतिशत 76.12