आगरा में कोरोना बेलगाम, 295 नए केस।एक दर्जन से अधिक ,प्रति घण्टे बढ़ रहे हैं कोरोना के केस।

 



आगरा।हि वार्ता।रवीन्द्र दूबे

आगरा में एक और कोरोना विस्फोट, हर घंटे 12 से अधिक कोरोना के नए केस। 180 कॉलोनी में मिले केस।

आगरा में 15 अप्रैल को कोरोना के रिकॉर्ड 295 नए केस मिले हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 12336 पहुंच गई है, नए केस मिलने से कोरोना के सक्रिय केस 1290 हो गए हैं।

 

1290 सक्रिय केस, गंभीर मरीज भर्ती करने में समस्या।


आगरा में हालात बिगडते जा रहे हैं, अब हर घंटे कोरोना के 12 से अधिक नए केस मिल रहे हैं। इससे कोरोना के सक्रिय केस 1290 हो गए हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने में समस्या आने लगी है। सरकारी और निजी कोविड हास्पिटल के आईसीयू के बेड भर गए हैं। मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे हैं।


हर कालोनी से मिल रहे कोरोना के नए केस।


कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होने के बाद अब हर कालोनी से कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। आगरा की सभी कालोनियों से एक से दो नए केस आने लगे हैं। इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोग भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।


आगरा में इस क्रम से बढ़ रहे कोरोना के नए केस।


15 अप्रैल- 295

14 अप्रैल- 242

13 अप्रैल- 197

12 अप्रैल -130

11 अप्रैल -119

10 अप्रैल -102