प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का आगरा में भव्य स्वागत, यात्रा से बदलाव की आंधी आयेगी।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:उप्र बृज प्रान्त की भारत जोड़ो यात्रा बृज प्रान्त कांग्रेस अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में एमजी रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से प्रारम्भ हुई।

यात्रा से पूर्व झंडारोहण किया गया।

यात्रा का जगह जगह जनता द्वारा स्वागत किया गया, रावली पर महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात बाल्मिक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, नाल बंद चौराहे पर प्रजापति व मुस्लिम समाज, आगरा कॉलेज पर एनएसयूआई, सैंट जोंस पर छात्रों, रघुनाथ सिनेमा पर खटीक समाज द्वारा, घटिया आजम खां पर राठौर समाज, धूलिया गंज पर ब्राह्मण व खत्री समाज द्वारा यात्रा का स्वागत मंच लगाकर किया गया।

धूलिया गंज से फ्री गंज पर बाबा साहेब डा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

यात्रा फ्री गंज से जीवनी मंडी होते हुए वाटर वर्क्स पर यात्रा राम बाग होते हुए हाथरस के लिए रवाना हुई।

 यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद सत्या बहन, पूर्व विधायक आजाद कुमार कर्दम, अमर सिंह परमार, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू, प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, भारत भूषण एडवोकेट, राम टंडन, पार्षद शिरोमणि सिंह, अश्वनी जैन, मनोज जैन बोहरा,प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय, विनेश सनवाल , विनोद बंसल, दिनेश बाबू शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अमित सिंह,जलाल उद्दीन एडवोकेट, नन्द लाल भारती, अशोक शर्मा, विनोद जरारी, कपूर चंद रावत, प्रमोद गौतम, गौरव शर्मा, अपूर्व शर्मा, नवीन चंद शर्मा, रेहान सैफी, सचिन चौधरी, रमेश पहलवान, माया माहौर, प्रदीप जैन सीए, चंद्र मोहन जैन मोनू, राजकुमार आसिवाल, दिलीप वर्मा, पारो शर्मा, सोनू सक्सैना, बशीरुल हक रॉकी, सिकंदर सिंह बालमीक, अनुज शर्मा, आदि शामिल थे।*श्री योगेश दीक्षित प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली जा रही "प्रान्तीय भारत जोड़ो यात्रा" का आज आगरा में प्रभावी स्वागत किया गया।

प्रातः 11 बजे एम जी रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय से राष्ट्रगान के बाद शुरू हुई यात्रा रावली स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने  के बाद सुभाष पार्क के सामने स्थित महर्षि बाल्मीक जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

आगरा कालेज पर NSUI द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, यात्रा में शामिल लोगों को घटिया स्थित श्री भारत भूषण गप्पी के कार्यालय पर जलपान कराया गया, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद भी यात्रा में शामिल हुए।

 बसन्त सिनेमा चौराहे पर श्री नवींन चन्द्र शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा का मंच सजाकर जोरदार स्वागत किया। श्री सलमान खुर्शीद ,योगेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष श्री राघवेंद्र  मीनू, शहर अध्यक्ष श्री देवेंद्र  कुमार चिल्लू, रामनाथ सिकरवार  सहित सैंकड़ों कांग्रेस जनों का शेला बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।