सन् 1978 की बाढ़ में भी रहा सक्रिय।
यमुना मैया का किया अवलोकन।
31 जुलाई प्रस्तावित आरती की तैयारी का अवलोकन किया।
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा: 15 जुलाई,चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल,पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा यमुना जी में पानी का जायजा लिया गया,ताकि उद्यमियों को सजग कर सकें, और चैम्बर के 75 वे वर्ष में मनाये जा रहे सेवा प्रकल्प कार्यों में प्रस्तावित 31 जुलाई 2023 को आरती एवं पूजा के लिए स्थल का अवलोकन किया गया। यमुना मैय्या से प्रार्थना की गई कि वे शांत हो,ताकि उद्योग/व्यापार एवं जनजीवन को तबाही से बच सकें।
पूर्वअध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर ने बाढ़ के प्रति सन् 1978 में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। सन् 1978 में बाढ़ के कारण बहुत सारे नुकसानों में बीएसएनएल के टेलीफोन उपकरण पानी भरने से नष्ट हो गये थे। चैम्बर द्वारा टेलीफोन विभाग के साथ इस मामले को रखकर सभी टेलीफोन उपभोक्ताओं को नवीन उपकरण बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराये थे।
अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि बाढ़ आपदा से सुरक्षा हेतु हमारे प्रशासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है। चैम्बर प्रशासन के साथ इस बाढ़ आपदा की संभावनाओं में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
यमुना मैया की आरती की तैयारी एवं पूजा अर्चना के लिए अवलोकन में अध्यक्ष राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल,पूर्वअध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल (आरती संयोजक), शलभ शर्मा, दिनेश जैन, अशोक गोयल,गोपाल खंडेलवाल,मयंक मित्तल आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।