आगरा व्यापार मंडल के शिविर ने बनाया रिकॉर्ड,लक्ष्य से भी अधिक हुआ रक्तदान।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: स्थापना के 50 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आगरा व्यापार मंडल द्वारा आज रविवार को आयोजित महा रक्तदान शिविर ने रिकॉर्ड कायम किया।

लक्ष्य था 1001 यूनिट का,लेकिन शिविर में रक्तदान हुआ,1001 यूनिट से भी अधिक।

रक्त देने वालो में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल थे। महिलाओं व बालिकाओं की भी भागीदारी रही। 

अकेले शिविर में इतनी बड़ी संख्या का रिकॉर्ड बना। रक्तदान के प्रति व्यापारियों में काफी जोश था। सुबह 8 बजे से ही रक्तदानियों की लाइन लग गई। रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कालेज में शिविर के दौरान पर्व जैसा माहौल था। 

शिविर की शुरुआत केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल के दीप प्रज्वलन से हुई। 

उन्होंने रक्तदान के साथ,अंगदान के लिए भी लोगों को प्रेरित करने की रुपरेखा बनाने की बात कही।

अग्रवाल सेवा सदन के अध्यक्ष कौशल किशोर का सबसे पहला रक्त दान हुआ।रक्तदानियों को ट्राफी देकर सम्मानित भी किया गया। लोकहितम ब्लड बैंक की ओर से उन्हें गिफ्ट भी दिये गए।

सभी के लिये जलपान व्यवस्था बृज रसायन की ओर से की गई।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं,यदि हम रक्तदान नहीं करेंगे तो जरूरत पड़ने पर हमें रक्त कैसे उपलब्ध हो पायेगा।

रक्तदान - महादान है। एक रक्तदान से तीन जिन्दगी बचाई जा सकती है। व्यापार मंडल के बैनरतले यह द्वितीय शिविर था। पहला शिविर जुलाई 2022 में लगाया गया था। जिसमें लगभग 600 यूनिट रक्तदान हुआ था।  

शिविर संयोजक राजीव अग्रवाल व तरून सिंह ने जानकारी दी कि इस लक्ष्य को पाने के लिये शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने होर्डिंग लगाकर व संकल्प पत्र भरवा कर लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित किया। लगभग 1200 फार्म भरें।

रक्तदान के लिये एक ही हाल में 22 बैडो की व्यबस्था की गई। मीडिया प्रभारी नन्द किशोर गोयल ने बताया कि इस पुनीत कार्य मे लोकहितम की टीम में 75 लोगों का स्टाफ शामिल रहा। शाम तक 800 से अधिक युनिट रक्त दान हो चुका था। काफी लोग रक्तदान के लिए लाइन में लगे थे। शिविर रात 9 बजे तक चलने की उम्मीद है। संचालन संदीप गुप्ता एवं जय पुरुसनानी ने संयुक्त रुप से किया।

 रक्त दान करने वालों में... कपड़ा,जूता,सर्राफा,किराना,वनस्पति,खाद्य,होजरी,लुहारगली,जौहरी बाजार, सदर, मोती गंज,ताजगंज,बल्केश्वर फर्नीचर,आदि ट्रेड के व्यापारी शामिल रहे। 

 उ.प्र.लघु उद्योग निगम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल,लोकहितम के डायरेक्टर संजीव जैन,प्रेम सागर ,    राकेश मंगल,अनिल अग्रवाल,अशोक मंगवानी,नरेन्द्र  बंसल,नीतेशअग्रवाल ,कन्हैयालाल राठौड़, राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल आदि ने रक्तदानदाताओं को सम्मानित किया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।