हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा:12 सितम्बर,श्री बहावलपुर सत्संग संकीर्तन मंडल आगरा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का छटी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर की सभी स्वरूपौं की पोशाकें श्री अनिल वर्मा अध्यक्ष जी के परिवार द्वारा भेंट की गयीं।
बहुत ही भव्य भंडारे की व्यवस्था की सेवा श्री ओमप्रकाश रंजन कोषाध्यक्ष जी के सौजन्य से की गयी।
सभी कार्यकारिणी सदस्यों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से महिला मंडली का विशेष योगदान रहा।आयोजन में सभी का बहुत बहुत सराहनीय सेवा कार्य रहा।