श्रीराम कथा में श्रीराम और हनुमान जी का वन में मधुर मिलन



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : अंतर्राष्ट्रीय संत श्री अरविंद जी महाराज (बालाजी धाम) द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन जतिन गार्डन, दयालबाग में विधिवत 9 जून से 15 जून तक चल रहा है।

राम कथा के मुख्य यजमान श्री वीरेंद्र द्विवेदी एवं श्रीमती मीरा द्विवेदी द्वारा बाबा हनुमान जी की कृपा से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम जी के वन प्रस्थान करने पर और सीता मां का रावण द्वारा अपहरण करने और भगवान श्रीराम का व्याकुल होकर सीता माता को खोजते समय वन में हनुमान जी के साथ भेंट होने का बड़ा ही मार्मिक वर्णन व्यास पीठ से श्री अरविंद जी महाराज द्वारा काव्य एवं रसमही रूप में सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। हनुमान जी का भगवान श्रीराम को देखकर उनका मन हर्षित होने लगा और उनके सारे दुख दूर हो गए।

आज की कथा में गणमान्य पूज्य श्री श्री केशवानंद जी महाराज का भी आगमन हुआ। मुख्य रूप से दीपाली एवं सुशील उपाध्याय,रूपाली एवं प्रवीन शर्मा, वंदना एवं शैलेंद्र शर्मा, मनु एवं मयूर अग्रवाल , देवेंद्र मिश्रा, मनीष मिश्रा, सतीश चंद शर्मा आदि ने श्रीराम और हनुमान जी का पूजन किया।वीरेंद्र दुबे जी एवं मीरा दुबे जी ने भगवान की आरती करके व्यास पीठ से गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के सह यजमान अमित अग्रवाल एवं  नीतीश अग्रवाल,राजेंद्र पाराशर,सुधीर उपाध्याय, सतीश चंद शर्मा जी,आशुतोष, जे.पी.- लवानिया,रामविलास पाठक,योगेश शर्मा,बृजेश गौतम,मनोज पुंडीर, दुर्गेश शर्मा, शिवनारायण दुबे, देवेंद्र शर्मा, शिवदत्त शर्मा आदि प्रमुख थे।