डॉ.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का संदेश : छात्रगण योग के लिए लें शपथ


हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: डॉ.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश प्रेषित किया है। संदेश में कहा गया है कि छात्रगण योग के लिए शपथ लें। इस अभियान में छात्र-पूर्व छात्र सभी भाग ले सकते हैं।

प्रक्रिया निम्नवत है।

समस्त विद्यार्थीगण आप सभी दिए जा रहे लिंक.. https://rajbhawanyogapledge.in/ के माध्यम से ऑनलाइन शपथ ग्रहण करने के लिए जुड़ सकते हैं। 

यह शपथ ग्रहण करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के नाम में आपको डा.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को सेलेक्ट कर,ओटीपी प्रविष्ट कर शपथ प्रक्रिया को पूर्ण कर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें। यदि आप शपथ ग्रहण कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके हैं तो धन्यवाद। अपने परिवारीजनों को भी इस मुहिम से जोड़ने में सहयोग करें।

1. [rajbhawanyogapledge.in] पर जाएं।

2. ड्रॉपडाउन से डा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का नाम चुनें।

3. यदि व्यक्ति डा.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबंधित किसी कॉलेज का नहीं है, तो अन्य (other) बटन चुनें।

4. अपना नाम दर्ज करें।

5. अपना फोन नंबर दर्ज करें।

6. OTP भेजें पर क्लिक करें।

7. OTP प्राप्त होने पर, उपयोगकर्ता OTP दर्ज करें और OTP सत्यापित करें पर क्लिक करें।

8. "मैं प्रतिज्ञा लेता/लेती हूँ" पर क्लिक करें।

9. प्रमाण पत्र देखें और डाउनलोड करें।

10. प्रमाण पत्र अपने विभाग/कॉलेज के नोडल अधिकारी को भेजें।

11. कॉलेज नोडल अधिकारी Google फॉर्म https://forms.gle/oU9gScN72MA3vWXv9 भरेंगे।

 सावधानियाँ:

1. एक ही फोन नंबर का उपयोग कई प्रविष्टियों के लिए न करें। एक फोन नम्बर और एक नाम केवल एक बार ही प्रयोग किया जा सकता है।

जय माँ सरस्वती...🙏