सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति द्वारा निकाली गई,भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा के लिए सदस्य हुए सम्मानित



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा:सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा पंजीकृत (००१५०) द्वारा निकाली गई भगवान परशुराम शोभा यात्रा की अपार सफलता में समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान के लिए समिति ने उन सभी सदस्यों का दिनांक 30 जून 2024 को F 5 लॉयर्स कॉलोनी,(kids concern play school ) में    सदस्यों को पटका एवं माला पहना कर और गिफ्ट देकर के सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी को माल्या अर्पण एवं दीप प्रज्वलित अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा , एसपी अग्निहोत्री, एस सी पाठक, प्रेम शंकर शर्मा, जेपी लवानिया,अति वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा जी द्वारा किया गया और मंच पर आसन ग्रहण किया। 

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रमोद रावत जी द्वारा बड़े सफलता पूर्वक किया गया। मंचासिन वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करने के बाद महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सदस्यों में सुबोध दीक्षित,श्रीमती प्रीति मिश्रा,शिवदत्त शर्मा,योगेश भारद्वाज ,विष्णु उपाध्याय, राजू रावत, राजेंद्र पाराशर, आशुतोष शर्मा, एमएम शर्मा, रामविलास पाठक, विनोद शर्मा, अनिल पाठक, सतीश गौड़, देवेंद्र शर्मा ,राकेश पांडे, बृजेश गौतम ,विमल कुमार शर्मा, रविंद्र दुबे ,मूलचंद शर्मा, शिवनारायण दुबे ,नरेंद्र शर्मा, राम अवतार शर्मा ,वरुण कुमार उपाध्याय, निरंकार भारद्वाज ,शैलेंद्र भारद्वाज, विष्णु कुमार उपाध्याय ,सुधीर शर्मा ,आरव शर्मा ,राजेश पचौरी, उमेश तिवारी ,रविंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र रावत, अमित रावत ,सत्य प्रकाश पाठक, 

विशेष  सहयोग के लिए रविंद्र कुमार शर्मा सुधीर कुमार शर्मा राजेश पचौरी शैलेंद्र भारद्वाज का विशेष सम्मान किया गया। शोभा यात्रा के आयोजन में सबसे अधिक धन संग्रह अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया। 

समिति के आगे के कार्यों में परशुराम भवन निर्माण एवं गरीब कन्या विवाह और असमर्थ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मदद के लिए समिति के कई सदस्यों ने एक लाख से भी ऊपर रकम देने की घोषणा की और समाज में सभी प्रकार से तन मन धन से सहयोग देने की घोषणा की ,शोभा यात्रा में विशेष योगदान के लिए आशुतोष शर्मा एवं राजेंद्र पाराशर को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया रामविलास पाठक जी द्वारा आय एवं खर्चो का विस्तार पूर्वक वर्णन किया । कार्यक्रम मैं जलपान का भी विशेष आयोजन किया गया। अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं वरुण उपाध्याय को अपने स्कूल में यह कार्यक्रम करने के लिए विशेष धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।