राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी गौशालाओं का निरीक्षण करने की शासन से की माँग



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो                 

मथुरा। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने  सरकार से माँग की है कि शासन अपने स्तर से देश में संचालित गौ शालाओं का निरीक्षण कराए।

उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में गौशाला का अगर सही ढंग से निरीक्षण किया जाए तो कई गौशालाएं खाली पड़ी हुई हैं,जिनमें गौवंश ही उपलब्ध नहीं हैं,फिर भी संचालकों द्वारा सरकार से अनुदान उठाया जा रहा है।

हमारा सरकार से अनुरोध है कि सभी गौशालाओं का निरीक्षण किया जाना आवश्यक है। अधिकांश संचालक गौशाला के नाम पर अनुदान खा रहे हैं जबकि कुछ गौशालाओं में गौ माताओं को चारा भी नहीं मिल रहा है। गौ वंश भूखी प्यासी तड़पती रहतीं हैं। ऐसी गौशालाओं के रजिस्ट्रेशन रद्द कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।