शिव सेना में संगठन विस्तार जारी,उमेश मिश्रा बने प्रचारक'अवध प्रांत'



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

लखनऊ : यूपी में शिवसेना तेजी से अपने संगठन का विस्तार कर रहा है।पार्टी ने इसी को ध्यान रखते हुऐ संगठन का विस्तार किया है। शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों और उनके आशीर्वाद से शिव सेना के मुख्य नेता,महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के सफल मार्गदर्शन में शिव सेना लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।

शिव सेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश संयोजक गजेन्द्र त्रिपाठी व प्रदेश संगठन मंत्री अरबिंद तिवारी की संस्तुति पर उमेश मिश्रा को शिव सेना की सदस्यता ग्रहण कराई।

उत्तर प्रदेश प्रमुख अभय द्विवेदी ने जिम्मेदारी देते हुए उमेश मिश्रा को प्रदेश कार्यकारिणी में अवध प्रांत का प्रचारक मनोनीत किया है। उमेश मिश्रा को प्रचारक अवध प्रांत का मनोनीत पत्र दिया गया।

इस मौके पर प्रदेश संयोजक गजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के विचारो, उनके सिद्धान्तों को पूर्णतया मानने वाली शिवसेना यहां उत्तर प्रदेश में लाखों  शिव सैनिकों की सक्रिय टीम तैयार करने का लगाया अभियान  चला रही है। जल्द ही शिव सेना में कई बड़े प्रतिष्ठित चेहरे दिखाई देते।