जब घुमड़ते हैं बादल,बचपन याद आता है : डॉ.मधु भारद्वाज'वरिष्ठ साहित्यकार'



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा:अखिल भा.ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को "हमारा मायका" कार्यक्रम का आयोजन कमला नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी एवं भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर  महासभा की अध्यक्ष डॉ.मधु भारद्वाज की पंक्तियां.. जब घुमड़ते हैं बादल बचपन याद आता है। ने बचपन की यादें ताजा कर दी।

 डॉक्टर कुसुम चतुर्वेदी ने मायका व सावन के बारे में अति सुंदर कविता का वाचन किया। साधना भार्गव ने भी उत्तम काव्य पाठ किया। कविता का मुख्य आकर्षण मायका विषय पर काव्य था।शैलबाला जी ने भी बेहतर काव्य पाठ किया।

आयोजन में डॉ.कुसुम चतुर्वेदी,डॉ.सरोज भार्गव,डॉ.मधु भारद्वाज,नीलम शर्मा, ममता पचौरी, दीप्ति भार्गव, साधना भार्गव, संगीता शर्मा, शैलजा,राजकुमारी पाराशर, लीना लेजर, रिमझिम वर्मा, रिचा शर्मा, पूनम वार्ष्णेय, सुनीता झा, किरन शर्मा, कल्पना शर्मा, प्रतिभा भार्गव,अनुपम चतुर्वेदी,अंजू शर्मा, शुभांगी शर्मा,रजनी सिंह, वत्सला प्रभाकर,अनिता गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन कल्पना शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ममता पचौरी ने दिया।