प्र.समाजसेवी पार्षद मुरारीलाल गोयल'पेण्ट' ने पौधा रोपण अभियान के तहत,सौ से अधिक लगवाए पौधे

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। पौधारोपण अभियान के तहत,प्र.समाजसेवी पार्षद मुरारीलाल गोयल 'पेण्ट' द्वारा वार्ड 91,बल्केश्वर क्षेत्र में कैला देवी मंदिर पार्क पर पौधारोपण किया। "एक पौधा माँ के नाम" थीम पर बल्केश्वर क्षेत्र में सभी सदस्यों एवं जन सामान्य द्वारा करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया गया।

उनकी टीम वृक्षारोपण कर हरियाली विकसित करने में,नगर निगम के साथ मिलकर पौधारोपण का कार्य तथा उनकी सुरक्षा हेतु जनता को जागरूक करने में जुटी हुई है। 

इस अवसर पर पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि पौधारोपण के लिए बरसात का समय सबसे उत्तम समय होता है। ऐसे में हर व्यक्ति को एक पौधा माँ के नाम का जरूर लगाना चाहिए,जिससे शहर में वृहद वृक्षारोपण हो सके। क्लीन आगरा- ग्रीन आगरा बनाना है तो पौधे लगाना बहुत जरूरी है। 

इस मौके पर श्री इंद्रजीत सिंह, रचना गुप्ता, बाबूलाल चौहान, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।