चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गोयल के निधन पर,छाई शोक की लहर



जिन्होंने सुना वे रह गये स्तब्ध।

चैम्बर के सदस्यों में शोक की लहर।

उद्योग जगत को अपूर्णनीय क्षति,शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर।

आँखों से नहीं,दिल से रो रहा,उद्योग और व्यापार जगत

एक यथार्थ प्राप्ति का हुआ दुःखद अंत

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: 02 जुलाई,चैम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गोयल की 54 वर्ष की अल्पायु में निधन की खबर प्रातः सभी उद्यमियों एवं शहर के व्यवसायियों में फैल गई। नेशनल चैम्बर भवन में आज शाम 5 बजे शोक सभा आयोजित की गई।

 उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग ने शोक व्यक्त  करते हुए कहा कि उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राजेश गोयल जी को किसी माहौल को खुशनुमा बनाना उनकी आदत थी। ऐसा लगता है कि भगवान को उनकी हमसे अधिक जरूरत थी।    

पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंघल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राजेश गोयल समय से पूर्व चले गए,प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेरे छोटे भाई राजेश गोयल अखिल भारतीय स्तर पर अनेको वर्षों तक उच्च पद पर रहे यह आगरा के लिए बहुत बड़ी क्षति है।  

योगेश जिंदल ने अपने संस्मरण में बताया कि राजेश गोयल को वे बचपन से जानते थे। वे सोच के दिल के धनी थे। वे कहते थे कि बड़ा सोचो तभी कुछ छोटा कर पाओगे। सतीश अग्रवाल ने बताया कि राजेश गोयल सभी में घुल-मिल जाते थे।  चैम्बर ऐसा कार्य करे कि राजेश गोयल सदैव याद रखें।

 पार्षद मुरारी लाल गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज के लिए उन्होंने अमित छाप छोड़ी है। राकेश सिंघल ने बताया कि उन दोनों के परिवारों का घनिष्ठ सम्बन्ध हैं।  वे एक साथ बयाना से आगरा आये थे।  एक सदस्य ने बताया कि पिछले वर्ष राजेश गोयल जी द्वारा आगरा में एक तीन दिवसीय औद्योगिक एवं व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया था।  यह आगरा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। 

शोक सभा में उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेंद्र कुमार सिंघल,अनिल वर्मा, महेंद्र सिंघल, शलभ शर्मा,सदस्यों में अनिल अग्रवाल, योगेश जिन्दल,पार्षद मुरारी लाल गोयल,मनोज बंसल, अशोक गोयल (हरयाणा), संजय अरोड़ा, राकेश सिंघल,यतेन्द्र गर्ग,विजय गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, गोपाल खंडेलवाल, गोविन्द प्रसाद सिंघल, दिनेश जैन, राजकुमार भगत, सुनील सिंघल,मनीष अग्रवाल (इंफ्रा), राज किशोर खंडेलवाल, राजेन्द्र गर्ग, सतीष अग्रवाल,राकेश चौहान, मुकेश अग्रवाल,विजय बंसल, संजय दीक्षित,अनुज विकल,अनुभव अग्रवाल,नितिन झामनानी आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।