क्षत्रिय सभा'यमुना पार' ने धूमधाम से मनाया दशहरा महापर्व

 


हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : 13 अक्टूबर,क्षत्रिय सभा शाखा यमुना पार ने दशहरा पर्व, हर्ष वाटिका कालिन्द्री विहार आगरा में बड़ी धूमधाम से मनाया। आयोजन मे सर्व प्रथम हवन पूजन हुआ,उसके उपरान्त विधिवत शस्त्र पूजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ.धर्मपाल चौहान रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदीप भाटी चेयरमैन,जिला सहकारी बैंक एवं क्षत्रिय सभा जिला आगरा के अध्यक्ष अनिल चौहान मौजूद रहे।

 इस अवसर पर क्षत्रिय सभा शाखा यमुना पार के अध्यक्ष विनोद परमार ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा महापर्व हम क्षत्रियों का प्रमुख त्यौहार है। इस पर्व को सभी क्षत्रिय बन्धुओं को बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ.धर्मपाल ने कहा कि सभी क्षत्रिय बन्धुओं को शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए,चाहे एक रोटी कम खा लेना पर बच्चों को जरूर पढा लेना। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल चौहान ने क्षत्रियों की एकता एवं अखण्डता पर ज़ोर दिया और कहा कि किसी भी परिस्थिति में हम सब लोगों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए,जिससे क्षत्रियों के प्रति अन्य समाजों में फ़ैली भ्रांतियाँ दूर हो सकें।

  कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष विनोद परमार,पूर्व जिलाध्यक्ष आर.पी. सिंह जादौन,डॉ.धर्मपाल सिंह चौहान,डॉ.वीरेन्द्र सिंह चौहान,धनवीर सिंह तोमर,आर एस तौमर,श्रीमती इंदू जादौन, मनीषा चौहान, उर्मिला चौहान, बबीता जादौन, मानवेन्द्र सिंह चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान,राजेश चौहान, विजय पाल सिंह जादौन, सोनू - जादौन,नीतू जादौन,सौनू सिकरवार,सौरभ राजावत, गजेन्द्र परमार, गौरव परमार,धर्मेन्द्र जादौन, प्रताप भान सिंह चौहान,डॉ विमल चौहान,रामप्रताप सिंह भैया जी, राजबहादुर सिकरवार, सुनील  परमार, विजय जादौन,हरेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रमोद तौमर, राजकुमार चौहान, नीलम चौहान, संजय चौहान, महेश पुडीर, देवेन्द्र चौहान, संतोष सिकरवार,  बीके सेंगर, रजनी जादौन, चंद्रमणी चंदेल,अंजली तौमर, ललक सिंह परमार, चरन सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  जलसिंह तौमर ने की एवं संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष आर.पी.सिंह जादौन ने किया। धन्यवाद ज्ञापित शाखा अध्यक्ष विनोद परमार ने किया।