सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से देश को न्याय दिलाने हेतु,प्रधानमंत्री को भेजे सुझाव


हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जनता को सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से न्याय मिलने की बात कही है। 

ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अशोक गोयल,अध्यक्ष मुकेश जैन,महासचिव गौतम सेठ ने स्वतंत्रता से पूर्व जबरन बदले गये पूजा स्थलों को उनके मूलरूप में प्रतिस्थापित करने के ठोस उपाये करने तथा आवश्यक होने पर "उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम 1991" में संशोधन करने की बात कही है। उन्होनें कहा है कि यहअधिनियम ऐतिहासिक सत्य को अनदेखा करता है और उन समुदायों के साथ न्याय नहीं करता जिनके पूजा स्थलों का स्वरूप स्वतन्त्रता से पूर्व जबरन बदला गया था। भारत के हतिहास के  विभिन्न कालखंडो में पूजा स्थलों पर हुए पर इनके स्वरूपों में की गई छेडछाड ने देश की सांस्कृतिक और धार्मिक समरसता को प्रभावित किया है। सूत्र- नंदकिशोर गोयल,मीडिया प्रभारी।

जय हिन्द...🇮🇳