हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा 30 जनवरी, "विषय: भारतीय संविधान एवं विश्वबन्धुत्व की बृहद आयाम पर सर्व धर्म प्रार्थना एवं विचार गोष्ठी के अवसर पर अतिश्रद्धांये पूर्व अर्चबिशॉप डॉ.अल्बर्ट डिसूजा लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। सभा में विभिन्न धर्म-संप्रदायों के गुरुजनों, प्रतिनिधियों सहित अनेक शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य अथिति श्रीमान विक्रम सिंह
(सेवानिवृत्त उप परिवहन आयुक्त) ने भारतीय संविधान की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संविधान न केवल विधिक दायित्वों का प्रावधान करता है, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) बसंत बहादुर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वाधिक समावेशी और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने वाला संविधान है। उन्होंने विश्वबन्धुत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान करता है और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
आज के कार्यक्रम में प्रतिष्ठित अतिथि वक्ताओं ने भारतीय संविधान एवं विश्वबंधुत्व के व्यापक आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
अतिथि वक्ता: डॉ.शिखा, सहायक प्रोफेसर, बी.एड. विभाग, बी.डी. जैन कॉलेज,डॉ.शशिकांत पांडेय, शिक्षक, राज्य पुरस्कार प्राप्त,श्रीमती प्रगी गर्ग, शिक्षक, डी.पी.एस.,आगरा l सभी वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना, समाज में इसकी भूमिका और वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देने में इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
सभा के प्रारम्भ में सद्भावना के निर्देशक फादर वर्गोंस कुंनत ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। तब वन्देमातरम गीत गाया गया। सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रिंसिल फादर अलविन पिंटो को शाल उड़ा कर सम्मान किया गया।सद्भावना के उपाध्यक्ष डॉ.एस.एस.चौहान एवं डॉ. मधुरिमा शर्मा ने मुख्य अतिथियों का परिचय कराया।
सद्भावना समिति द्वारा उन्हें पौधे देकर व शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। निर्देशक फादर वर्गीस कुन्नत के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न धर्मावलम्बियों ने अपने-अपने धर्मग्रन्थों से पाठ पढ़कर प्रार्थना की। सेंट जोसफ स्कूल की छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव डॉ.अजय बाबू ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
विचार गोष्ठी के अन्तर्गत विभिन्न शिक्षाविदों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विषयों से सम्बन्धित अपने विचार पत्र प्रस्तुत किए। विजयी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सदभावना की अध्यक्ष श्रीमती वत्सला प्रभाकर ने धन्यवाद दिया। सभा का संचालन डॉ.राजू थॉमस ने की तथा धन्यवाद श्री समी आगाई ने किया। इस अवसर पर डॉ.चौहान, लॉरेन्स मसीह, अनिल बंसल आदि उपस्थित थे।
क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने संगोष्ठी के आयोजन एवं संचालन के लिए समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की सभाओं के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
रिपोर्ट - असलम सलीमी