हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : लायंस क्लब आगरा खुशबू ने बुधवार को हेल्प आगरा के साथ बैठक कर सर्वाइकल कैसर के मह्त्व पर विस्तृत चर्चा की।
दोनों संस्थाओं ने आपसी सहयोग से इसके लिए जागरूक अभियान चलाने का संकल्प भी लिया। लायंस क्लब आगरा खुशबू ने हेल्प आगरा द्वारा संचालित डायलिसिस सेवा के लिए 33000/रु.व गरीब मरीज दवा सेवा के लिए 11000/ रु.का योगदान भी प्रदान किया। इस मौके पर लायंस क्लब आगरा खुशबू की महत्वपूर्ण सदस्यायें व इस अवसर पर हेल्प आगरा के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। योगदान के लिए हेल्प आगरा परिवार की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने लायंस क्लब आगरा खुशबू के प्रति आभार व्यक्त किया। सूत्र-नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'